Sonipat News: अस्पताल में अपॉइंटमेंट और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर खाते किए खाली, 51.97 लाख की ठगी

सोनीपत। डिजिटल सुविधाओं ने जहां जीवन को आसान बनाया है वहीं साइबर ठगों ने इसे लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने का हथियार बना लिया है। साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में अस्पताल में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट दिलाने और शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर दो लोगों से 51.97 लाख रुपये ठग लिये। अपॉइंटमेंट के नाम पर किसान के खाते से 4.58 लाख रुपये निकाल लिए तो शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग सिखाने का लालच देकर शहरवासी को 47.39 लाख रुपये की चपत लगा दी गई। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस एक अस्पताल में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के नाम पर ठगीगांव मटिंडू के किसान जितेंद्र को अस्पताल में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा देकर ठग लिया। पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 24 मई बीमार होने के चलते कृष्णावती अस्पताल की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गूगल पर अस्पताल का मोबाइल नंबर खोजा था। सर्च के दौरान उसे एक मोबाइल नंबर मिला जिस पर संपर्क करने पर खुद को अस्पताल से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए मात्र 5 रुपये शुल्क जमा कराने की बात कही। जब भुगतान नहीं हो पाया तो दूसरी तरफ से बात कर रहे व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर उन्हें अपने निर्देशों के अनुसार मोबाइल चलाने को कहा। इसी दौरान आरोपी ने चतुराई से पीड़ित के मोबाइल में नवी एप पर उनकी जानकारियां भरवा दीं और उनके खाते से 4,58,594 रुपये निकाल लिये। राशि फर्जी आईडी पर खोले गए चार खातों में डाली गई। ठगी का पता लगने पर उन्होंने 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।केस दोशेयर मार्केट में मुनाफे का सपना दिखाकर 47़39 लाख रुपये की ठगीशहरवासी अनिल ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 8 अप्रैल को उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक बहुराष्ट्रीय कंपनी डिजिटल गोल्ड मिरेकल लिमिटेड का कर्मचारी बताते हुए मुफ्त में शेयर मार्केट और ट्रेडिंग सिखाने का प्रस्ताव दिया। कुछ दिनों तक ऑनलाइन क्लास और ट्रेडिंग की जानकारी देने के बाद ठगों ने उनका विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसे गोल्ड ट्रेडिंग और शेयर निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच दिया गया। ठगों ने दावा किया कि उनके प्लेटफॉर्म पर निवेश करने से कुछ ही दिनों में 20 से 30 फीसदी तक लाभ मिलेगा। मुनाफे के लिए उन्होंने 15 अप्रैल से 25 मई के बीच 17 बैंक खातों में 47,39, 220 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब न तो निवेश राशि वापस मिली और न ही कोई लाभ तब उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता लगा। पीड़ित ने हेल्पलाइन 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए साइबर थाना सोनीपत से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।एक्सपर्ट रायसाइबर अपराधियों के बदलते हथकंडेविशेषज्ञ नवदीप सिंह का कहना है कि साइबर अपराधी अब केवल फर्जी कॉल या ओटीपी तक सीमित नहीं हैं। वह अस्पताल अपॉइंटमेंट, बैंक केवाईसी, बिजली बिल, नौकरी, ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश, सोशल मीडिया और डिजिटल भुगतान जैसी रोजमर्रा की सेवाओं का सहारा लेकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।साइबर ठगी से ऐसे बचे - गूगल पर मिले हर नंबर पर भरोसा न करें- किसी भी अस्पताल, बैंक या संस्था का नंबर केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।- स्क्रीन शेयरिंग या वीडियो कॉल पर बैंकिंग न करें, कोई वीडियो कॉल पर मोबाइल चलाने या कोई एप डाउनलोड करने को कहे तो तुरंत कॉल काट दें।- किसी को भी ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंकिंग जानकारी न दें।- निवेश से पहले कंपनी की जांच करें, कंपनी असामान्य मुनाफे का दावा करे तो उसकी वैधता की जांच अवश्य करें।- अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, व्हाट्सएप, एसएमएस या सोशल मीडिया पर प्राप्त लिंक फर्जी हो सकते हैं।- रिमोट एक्सेस या स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड न करें- ठगी होते ही तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 17:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: अस्पताल में अपॉइंटमेंट और शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर खाते किए खाली, 51.97 लाख की ठगी #BankAccountsDrainedUnderThePretextOfHospitalAppointmentsAndShareTradingProfits #SubahSamachar