Delhi NCR News: कमीशन के लालच में बैंक खाते का सौदा, चार गिरफ्तार

-पूर्वी जिला साइबर पुलिस की कार्रवाई, 44 हजार रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच में सामने आए नामअमर उजाला ब्यूरोपूर्वी दिल्ली। साइबर पुलिस ने एक संदिग्ध बैंक खाते को साझा करने और उसके इस्तेमाल में मदद करने के आरोप में चार आरोपी अश्वनी (24), आदित्य (24), राम कुमार उर्फ अन्नू (22) और विक्रांत उर्फ विक्की (31) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल भी बरामद किए हैं। मामले में 44 हजार रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच की जा रही है। इनकी जांच के जरिये बैंक खाते की जानकारी साझा करने, आरोपियों के बीच हुई बातचीत और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कथित नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, 44 हजार रुपये की रकम किन-किन खातों से होकर गुजरी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 20:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: कमीशन के लालच में बैंक खाते का सौदा, चार गिरफ्तार #BankAccountSoldForTheSakeOfACommission;FourArrested #SubahSamachar