बांग्लादेश में प्रकृति का कहर: एक हफ्ते में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 44 लोगों की मौत; ढाका के कई हिस्से जलमग्न

बांग्लादेश में पिछले एक सप्ताह में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 44 लोगों की मौत हो गई है। बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ से लगभग 2.67 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं। रात भर हुई भारी बारिश से राजधानी ढाका के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सेना, नौसेना और वायु सेना स्थानीय एजेंसियों के साथ प्रभावित जिलों में राहत कार्य चला रही है। (ये खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 14:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



बांग्लादेश में प्रकृति का कहर: एक हफ्ते में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 44 लोगों की मौत; ढाका के कई हिस्से जलमग्न #World #International #SubahSamachar