Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आग आधी रात के बाद तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। दमकल विभाग ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने मौके का दौरा कर मृतकों के प्रति शोक जताया और जांच के आदेश दिए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पब से उठती ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। यह हादसा एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 04:24 IST
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत #ShortVideos #National #BangkokPubFire #ThailandFireNews #BangkokNightclubFire #ThailandPubFire #BangkokBreakingNews #ThailandNewsToday #FireAccident #PubFireThailand #BangkokFireVideo #WorldNews #SubahSamachar
