Banda: युवक ने खंभे पर चढ़ किया हाईवोल्टेज ड्रामा, मची अफरा-तफरी
बबेरू कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह सुनील राजपूत विद्युत लाइन के खंभे पर चढ़ गया। उसने घंटों तक तमाशा किया। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। औगासी सड़क स्थित मागलीराम विद्यालय के पास हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बल के साथ पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने के बाद, जब पुलिस ने मदद का आश्वासन दिया, तब सुनील खंभे से नीचे उतरा। नीचे आने पर उसने बताया कि उसे कारोबार शुरू करने और परिवार का खर्च चलाने के लिए 25 लाख रुपये का ऋण चाहिए। पुलिस ने उसे बैंक से संपर्क करने की सलाह दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 21:10 IST
Banda: युवक ने खंभे पर चढ़ किया हाईवोल्टेज ड्रामा, मची अफरा-तफरी #CityStates #Banda #Kanpur #UttarPradesh #BandaNews #UpNews #SubahSamachar
