Banda Weather: झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी-उमस से राहत, किसानों के खिले चेहरे, बोले- बुवाई को मिली गति
बांदा जिले में गुरुवार सुबह से हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। आसमान में रात से ही बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में रुक-रुककर तेज बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। वहीं, लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है। खेतों में नमी आने से खरीफ फसलों की बुवाई का रास्ता साफ हो गया है। सबसे अधिक राहत पैलानी तहसील और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिली, जहां सुबह से मूसलाधार बारिश हुई। खप्टिहा कलां सहित कई गांवों में अच्छी बारिश होने से खेतों में पानी भर गया और किसान खेती-किसानी के कार्य में जुटने की तैयारी करने लगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 09:51 IST
Banda Weather: झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी-उमस से राहत, किसानों के खिले चेहरे, बोले- बुवाई को मिली गति #CityStates #Kanpur #Banda #BandaNews #BandaWeather #RainInBanda #WeatherNews #MansoonInUp #UpNews #SubahSamachar
