Banda Accident: तेज रफ्तार थार दुकान में घुसी, शटर-सामान क्षतिग्रस्त और एक की मौत, फरार चालक की तलाश
बांदा जिले में अतर्रा थाने के पास देर रात तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी। थार की चपेट में कस्बा निवासी महेश कुमार (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय महेश ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार की रफ्तार काफी ज्यादा थी और सवार युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकानों के शटर और सामान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद चालक और उसके साथी मौके से भाग गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 07:48 IST
Banda Accident: तेज रफ्तार थार दुकान में घुसी, शटर-सामान क्षतिग्रस्त और एक की मौत, फरार चालक की तलाश #CityStates #Kanpur #Banda #BandaNews #BandaCrimeNews #SubahSamachar
