UP: खून से लथपथ और बिखरीं खुशियां' , मां के आंचल में बची साफिया, ट्रॉले ने कुचल दीं छह जिंदगियां, बांदा हादसा

बांदा जिले के बिसंडा कस्बे में बुधवार की शाम हुआ सड़क हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और वर्षों से अनसुनी की जा रही मांगों का भयावह परिणाम बनकर सामने आया। कस्बावासियों का कहना है कि यदि समय रहते भारी वाहनों की नो-इंट्री लागू कर दी जाती, तो शायद पांच लोगों की जान न जाती और कई परिवार उजड़ने से बच जाते। घटना की शुरुआत तब हुई जब खुरहंड से ओवरलोड बालू लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्राला ने घूरी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर प्रसाद (61) को कुचल दिया। वह बीआरसी बिसंडा से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने बाइक से ट्रक का पीछा शुरू किया, लेकिन भागते समय ट्रक ने नाथू तालाब के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा को रौंद दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: खून से लथपथ और बिखरीं खुशियां' , मां के आंचल में बची साफिया, ट्रॉले ने कुचल दीं छह जिंदगियां, बांदा हादसा #CityStates #Kanpur #Banda #UttarPradesh #BandaNews #BandaCrimeNews #SubahSamachar