UP: प्यार नहीं चढ़ा परवान, प्रेमी संग फंदे पर झूली नवविवाहिता, दुल्हन की तरह सजी थी रोशनी, ऐसा था बाग का मंजर

बांदा जिले में बबेरू थाना क्षेत्र के अधांव गांव में प्रेमी युगल की आत्महत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक सुभाष और रोशनी एक-दूसरे को लंबे समय से चाहते थे। दोनों शादी कर जिंदगी साथ बिताना चाहते थे, लेकिन जातीय बंधन रिश्ते के आड़े आ गए। परिवारों की नाराजगी और समाज के दबाव के चलते दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं हो सका। अंतत: गांव से 200 मीटर दूर बाग में दोनों के जान देने के साथ प्रेम कहानी का अंत हो गया। ग्रामीणों के अनुसार परिजन ने सामाजिक बदनामी के डर से रोशनी की शादी बिसंडा क्षेत्र के भूरी गांव में तय कर दी। करीब एक पखवाड़े पहले धूमधाम से विवाह भी हो गया, लेकिन रोशनी अपने प्रेम को भुला नहीं सकी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 06:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: प्यार नहीं चढ़ा परवान, प्रेमी संग फंदे पर झूली नवविवाहिता, दुल्हन की तरह सजी थी रोशनी, ऐसा था बाग का मंजर #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Banda #BandaNews #BandaCrimeNews #BandaLoversSuicideCase #BandaDoubleSuicide #SubahSamachar