Vararanasi News: बनारसगिरी 5.0 में दिखेगी काशी की गुलाबी मीनाकारी, जीआई उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी
काशी की पारंपरिक कला, शिल्प और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनारसगिरी 5.0 का दो दिवसीय आयोजन 14-15 मार्च को किया जाएगा। इस आयोजन में काशी की प्रसिद्ध मीनाकारी कला सहित विभिन्न जीआई उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन छावनी बोर्ड और स्मार्ट सिटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्लानर निलेश चौधरी ने बताया कि शहर के कारीगरों और शिल्पकारों को अपनी कला और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। एक्सपो में बनारसी साड़ी, मीनाकारी आभूषण, हस्तशिल्प, लकड़ी और धातु की कलाकृतियों समेत कई पारंपरिक जीआई उत्पादों की स्टॉल लगाई जाएंगी। इससे स्थानीय कारीगरों को नया बाजार मिलेगा और काशी की पारंपरिक कला को व्यापक पहचान मिलेगी। एमएसएमई से जुड़ी कई इकाइयां अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी। इसे भी पढ़ें;Kharmas 2026: नवरात्र में करें मंगल कार्य फिर 21 दिन पूर्ण विराम, थम जाएगी बैंज-बाजा व शहनाई की धुन एक्सपो में आने वाले लोगों के लिए देशी फूड स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यहां काशी के पारंपरिक व्यंजन और प्रसिद्ध पकवानों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। आयोजन को रोचक बनाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इसमें काशी के इतिहास, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों से शहर के विकास, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार जनता की भागीदारी से शहर के विकास से जुड़े कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। छावनी बोर्ड और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि बनारसगिरी 5.0 का उद्देश्य काशी की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक शिल्प को एक मंच प्रदान करना है। मुख्य आकर्षण काशी की प्रसिद्ध मीनाकारी कला की प्रदर्शनी विभिन्न जीआई टैग उत्पादों की बिक्री पारंपरिक व्यंजनों के देशी फूड स्टॉल काशी विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मान शहर के विकास के लिए जन सुझाव अभियान
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2026, 17:12 IST
Vararanasi News: बनारसगिरी 5.0 में दिखेगी काशी की गुलाबी मीनाकारी, जीआई उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #Banarasgiri5.0 #PinkMeenakari #SubahSamachar
