बनारसगिरी 5.0: छावनी में दिखी काशी की संस्कृति, शिल्प और खानपान की झलक; पहले दिन जुटी भारी भीड़

वाराणसी जिले में छावनी परिसर स्थित बनारसगिरि 5.0 का आयोजन शनिवार से किया गया। दो दिवसीय आयोजन में पहले दिन शाम 4 बजे से सभी स्टॉल लग गए। इसके अलावा बनारस की गलियां, संस्कृति, शिल्प और खानपान का उत्सव देखने को मिला। वाराणसी छावनी परिषद एवं वाराणसी स्मार्ट सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 14 एवं 15 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से छावनी क्षेत्र में बनारसगिरि 5.0 का आयोजन किया गया है। यह आयोजन शहर की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प, खानपान और सामुदायिक सहभागिता को समर्पित एक सामुदायिक उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। पिछले बार के आयोजनों में नागरिकों, विद्यार्थियों, विभिन्न संस्थाओं और आगंतुकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली थी। इस वर्ष के आयोजन को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की ओर से फिट इंडिया अभियान के तहत सहयोग दिया गया है। नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के लिए विभिन्न फिटनेस संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बनारसगिरि 5.0 का मुख्य फोकस जीआई टैग उत्पादों और पारंपरिक शिल्प पर है। इसमें कारीगरों की ओर से लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं इंटरैक्टिव वर्कशॉप भी की जा रही हैं। इनमें मिट्टी के बर्तन (पॉटरी), हैंडलूम बुनाई, कालीन निर्माण तथा अन्य पारंपरिक शिल्प की निर्माण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिला।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 14, 2026, 23:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बनारसगिरी 5.0: छावनी में दिखी काशी की संस्कृति, शिल्प और खानपान की झलक; पहले दिन जुटी भारी भीड़ #CityStates #Chandauli #Varanasi #Banarasgiri5.0 #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #SubahSamachar