धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन : एसयूसीआई
रोहतक। हरियाणा सरकार के सितंबर तक धरना, प्रदर्शन और रैलियों पर रोक लगाने के आदेश की एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने आलोचना की है। पार्टी के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह ने इस निर्णय को अलोकतांत्रिक, जनविरोधी तथा लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत बताया। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल इस आदेश को वापस लेकर जनता के आंदोलन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसके विरोध में आंदोलन चलाएगी। पार्टी ने प्रदेशवासियों और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से भी इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 18:16 IST
धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन : एसयूसीआई #BanOnSit-insAndDemonstrationsIsAViolationOfDemocraticRights:SUCI #SubahSamachar
