Ballia Ground Report: सत्तू कारोबार से विदेशों तक पहचान, मंगल पांडे स्मारक और रोजगार पर लोगों ने बताई अपनी राय
Ballia Ground Report: उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में अमर उजाला की टीम लगातार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रही है। इसी कवरेज के तहत टीम बलिया पहुंची, जहां विश्वविद्यालय, ग्रामीण क्षेत्र, रोजगार और कारोबार जैसे विषयों पर स्थानीय लोगों से बातचीत कर जमीनी स्थिति को समझने का प्रयास किया। शहीद मंगल पांडे के गांव नगवा में लोगों की राय अमर उजाला की टीम बलिया के शहीद मंगल पांडे के गांव नगवा पहुंची। यहां स्थानीय लोगों ने बताया कि स्मारक परिसर का कायाकल्प किया गया है और वहां विकास कार्य हुए हैं। स्थानीय निवासी नीतीश ठाकुर ने कहा कि वह 1857 की क्रांति के नायक शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव से हैं, जिस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने बताया कि पहले स्मारक परिसर की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन बाद में नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के काम हुए। उनके अनुसार परिसर में मंच निर्माण, मूर्ति की रंगाई पुताई और अन्य सुधार कार्य किए गए हैं, जिससे स्थल की स्थिति में बदलाव देखने को मिला है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 20:41 IST
Ballia Ground Report: सत्तू कारोबार से विदेशों तक पहचान, मंगल पांडे स्मारक और रोजगार पर लोगों ने बताई अपनी राय #CityStates #Ballia #BalliaGroundReport #BalliaLatestNews #ShaheedMangalPandeyMemorialBallia #MaharishiBhriguCorridorProject #BalliaSattuBusiness #JannayakChandrashekharUniversityBallia #BalliaVision2047 #UttarPradeshVision2047 #SubahSamachar
