Hamirpur (Himachal) News: वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में बजड़ौह विजेता और जाहू बना उप विजेता
नगरोटा गाजियां में करवाई गई अंडर-17 लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगितासंवाद न्यूज एजेंसीजाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के नगरोटा गाजियां में अंडर-17 लड़कों की वाॅलीबॉल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें क्षेत्र की 12 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय युवाओं ने किया। वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान नगरोटा गाजियां और जाहू की टीम के बीच में खेला गया। जाहू की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए नगरोटा गाजियां को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बजड़ौह की टीम ने महल के खिलाड़ियों को 2-1 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।फाइनल मुकाबले में बजड़ौह की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जाहू की टीम को 2 -0 से हरा कर प्रतियोगिता को अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली बजड़ौह की टीम को 2500 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दूसरे स्थान पर रही जाहू की टीम को भी पुरस्कार के रूप में 2100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जाहू की टीम के कप्तान राहुल, राज, सुमित, अर्पण, तरुण, गोलू, विशु ने शानदार खेल का प्रर्दशन किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 16:53 IST
Hamirpur (Himachal) News: वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में बजड़ौह विजेता और जाहू बना उप विजेता #BajrauhEmergedAsTheWinner #AndJahuBecameTheRunner-upInTheVolleyballCompetition. #SubahSamachar
