हरियाणा: बजरंग गर्ग ने कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

हिसार कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला दिया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार ग्रामीण जिलाध्यक्ष से अनबन के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। इस्तीफे में बजरंग गर्ग ने लिखा है कि सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अधिक व्यस्त रहने के कारण से वे पार्टी को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं। इस कारण से वे इस पद से इस्तीफा दे रहे हैं। अभी बजरंग गर्ग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एक साल बाद छोड़ा पद पिछले साल अगस्त में बजरंग गर्ग को कांग्रेस का शहरी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था लेकिन तब से उनके और ग्रामीण जिलाध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया के बीच में अनबन चल रही थी। दोनों पदाधिकारियों ने कभी भी एक साथ मंच साझा नहीं किया। अक्सर जब किसी कार्यक्रम की कॉल आती थी तो दोनों की तरफ से अलग-अलग कार्यक्रम किए जाते थे। इसे लेकर पार्टी आलाकमान की तरफ से दोनों पदाधिकारियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। बजरंग गर्ग हुड्डा गुट से संबंध रखते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 09:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरियाणा: बजरंग गर्ग ने कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा #CityStates #Hisar #BajrangGargHisar #HisarNews #HisarCongressJilaAdhyaksh #HaryanaNews #SubahSamachar