Bahraich: सरयू में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया
सरयू नदी में बुधवार दोपहर में नहाने गए पांच दोस्तों में से तीन युवक गहरे पानी में डूब गए, जबकि दो अन्य को ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे की खबर मिलते ही इलाके के लोग सकते में आ गए हैं। डूबे युवकों के परिजनों को सूचना भेजा गई है। हरदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश की कोशिश शुरू की गई है। कोतवाली देहात के टिकोरा मोड़ निवासी गोलू जायसवाल (22), सूरज जायसवाल (19), ग्राम दहाव निवासी मोहित यादव (25) अपने दोस्त राजकुमार (24) निवासी माधव रेती तथा शिवम सिंह (22) निवासी ग्राम मुरौवा के साथ मुंसारी के कोढवा गांव के पास सरयू नदी में बुधवार दोपही 2:30 बजे नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय अचानक तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीण तत्काल नदी में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद राजकुमार और शिवम सिंह को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन गोलू, सूरज और मोहित गहरे पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हें और स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया है, डूबे युवकों के परिजनों को भी सूचना दी गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 18:04 IST
Bahraich: सरयू में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचाया #CityStates #Bahraich #BahraichNews #UpNews #SarayuRiver #SubahSamachar
