Agra News: बाघराजपुरा को हराकर बाह बना वॉलीबाॅल का चैंपियन
बाह। गुमानसिंह पुरा के सती माता मंदिर पर शनिवार को नरिया वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। रोमांचक फाइनल में टीचर्स कॉलोनी बाह की टीम ने 5-3 के अंतर से बाघराजपुरा को हरा कर जीत दर्ज की। फाइनल के पहले दो सेट टीचर्स कॉलोनी ने 25-22, 25-18 के अंतर से जीते। टूर्नामेंट में वापसी करते हुए बाघराजपुरा ने 25-16, 25-23 के अंतर से जीते। निर्णायक सेट में टीचर्स कॉलोनी ने 18-17 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल जीत लिया। इससे पहले खेले गए सेमी फाइनल में बाघराजपुरा ने सिद्धांतराज कॉलेज जैतपुर, टीचर्स कॉलाेनी बाह ने अशोक नगर को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था। टूर्नामेंट का उद्घाटन विनोद सिंह प्रधान, शशिकांत दुबे, कजरी तोमर ने किया। उद्घाटन मैच सिद्धांतराज कॉलेज जैतपुर की बेटियों की टीम एवं गुमानसिंह पुरा के लड़कों की टीम के बीच खेला गया। बेटियों ने खेल के हर क्षेत्र में दमदार प्रदर्शन कर लड़काें की टीम को सीधे सेटों में हराया। निर्णायक अल्केंद्र जादौन, सर्वदमन सिंह भदौरिया, स्कोरर शैलेंद्र भदौरिया, नरायन सिंह भदौरिया, कमेंटेटर अनुज मिश्रा, कुलदीप भदौरिया रहे। पुरस्कार वितरण एवं समापन राधेश्याम शर्मा, राहुल गुर्जर, सतेंद्र भदौरिया ने किया। इस दौरान आयोजक संदीप भदौरिया, कुलवंत भदौरिया ने सहयोग के लिए सबका आभार जताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 02:33 IST
Agra News: बाघराजपुरा को हराकर बाह बना वॉलीबाॅल का चैंपियन #BahBecameVolleyballChampionByDefeatingBaghrajpura #SubahSamachar
