Baghpat: सांप के काटने के तीन मामले, बेड पर सो रही बच्ची को माथे पर डसा, मौत; दो हायर सेंटर रेफर
बागपत जिले में सांप के डसने के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें सलावतपुर खेड़ी की पांच वर्षीय बच्ची की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि नंगला गढ़ी के कांवड़िये समेत दो लोगों को एंटी स्नेक वेनम देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। बेड पर सो रही बच्ची को माथे पर डसा सलावतपुर खेड़ी निवासी अजीम के अनुसार, उनकी पांच वर्षीय भतीजी हुदा मंगलवार रात परिजनों के साथ घर में बेड पर सो रही थी। इसी दौरान काले रंग के सांप ने बच्ची के माथे पर डस लिया। परिजन रात करीब 2:15 बजे उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची को एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन दीं और हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे दिल्ली ले गए, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह करीब पांच बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें:UP:अगस्त में दिसंबर जैसा कोहरा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेंगते दिखे वाहन, ग्रामीणों ने ओढ़े शॉल
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 13:33 IST
Baghpat: सांप के काटने के तीन मामले, बेड पर सो रही बच्ची को माथे पर डसा, मौत; दो हायर सेंटर रेफर #CityStates #Baghpat #Meerut #BaghpatNews #BaghpatSnakebite #SnakeBiteNews #सांपकेडसनेसेमौत #BaghpatLatestNews #सलावतपुरखेड़ी #SalawatpurKhedi #NanglaGarhi #SubahSamachar
