UP: 90 रुपये कमीशन, 45 रुपये की वसूली, ऑडियो-वीडियो से खुलासा, राशन डीलरों की शिकायत
बागपत जनपद में राशन डीलरों को मिलने वाले प्रति क्विंटल 90 रुपये के सरकारी कमीशन में अफसरों के लिए 45 रुपये मांगे जा रहे हैं। इसके लिए बिचौलिए लगातार राशन डीलरों को फोन कर रहे हैं तो बैठक करके हिस्सेदारी की मांग की जा रही है। राशन डीलरों द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑडियो, वीडियो, फोटो से इसका खुलासा हुआ है। वहीं इन सभी साक्ष्यों के साथ डीएम को डीलरों ने लिखित में शिकायत की है। जिले में राशन डीलरों से कमीशन का खेल चल रहा है। पहले कुछ राशन डीलरों से करीब 15 हजार रुपये प्रतिमाह लिए जाते थे तो अब 45 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से रुपये मांगे जा रहे हैं। इस तरह की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग व वीडियो के साथ ही राशन डीलर गीता जैन समेत अन्य ने डीएम को शिकायत सौंपी है। जिसमें बातचीत में राशन डीलरों का अध्यक्ष बताने वाले व्यक्ति से एक राशन डीलर हर महीने रुपये लेने के बावजूद वसूली बढ़ाने का कारण पूछता है। जवाब में अध्यक्ष बताने वाला व्यक्ति सभी डीलरों का हिसाब अपने पास होने और अधिकारियों के लिए हर महीने व्यवस्था करने की बात कहता है। यह भी पढ़ें:Meerut:दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 17:39 IST
UP: 90 रुपये कमीशन, 45 रुपये की वसूली, ऑडियो-वीडियो से खुलासा, राशन डीलरों की शिकायत #CityStates #Baghpat #बागपतसमाचार #राशनडीलर #सरकारीकमीशन #अवैधवसूली #राशनडीलरशिकायत #जिलापूर्तिअधिकारी #डीएमबागपत #ऑडियोवायरल #वीडियोसाक्ष्य #भ्रष्टाचार #SubahSamachar
