दो दोस्तों का कत्ल: सट्टे के नंबर, तंत्र क्रिया और श्मशान घाट में मुर्गे की बलि; कातिल साधु पर कृष्ण का खुलासा
बागपत जिले के रटौल के सिंगौली तगा गांव के अंकित और इसरार की हत्या करने का आरोपी साधु नरेश नाथ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दोहरे हत्याकांड में शामिल आरोपी कृष्णा यादव ने बताया कि एक साल पहले साधु नरेशनाथ सिंगौली तगा गांव के मंदिर में रहता था और वहां की वीडियो अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड करता रहता था। वीडियो देखकर उसने साधु नरेशनाथ को मैसेज भेजकर बातचीत शुरू की। शादी के सात साल बाद उसकी बहन को बच्चा नहीं होने की समस्या साधु को बताई तो साधु ने तंत्र क्रिया से समाधान कराने का भरोसा दिया। इसके बाद साधु के पास अपनी बहन को लेकर आया। कृष्णा ने बताया कि साधु का आशीर्वाद मिलने पर उसकी बहन गर्भवती हो गई और बच्चे को जन्म दिया। साधु से प्रभावित होकर वह भी उसका शिष्य बन गया। इसके बाद साधु के साथ मंदिर में रहने लगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 16, 2026, 12:58 IST
दो दोस्तों का कत्ल: सट्टे के नंबर, तंत्र क्रिया और श्मशान घाट में मुर्गे की बलि; कातिल साधु पर कृष्ण का खुलासा #CityStates #Meerut #Baghpat #UttarPradesh #BaghpatMurder #SubahSamachar
