अटकलों पर विराम: बघेल के फॉर्मूले पर मुहर, हाईकमान ने वड़िंग के साथ लगाए 3 कार्यवाहक प्रधान; तालमेल का फरमान

पंजाब कांग्रेस में लंबे से समय प्रदेशाध्यक्ष को बदले जाने कीअटकलों पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने विराम लगा दिया है। हाईकमान ने यहस्पष्ट कर दिया है कि अगला विधानसभा चुनाव मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदरसिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इस दौरान पंजाब प्रभारीएवं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के फाॅर्मूले पर मुहर लगाते हुए हाईकमान ने सूबेमें तीन कार्यवाहक प्रधानों की भी व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं को चुनाव संबंधित कमेटियों की बागडोर सौंपीगई है। कार्यवाहक प्रधानों की नियुक्ति में भी जातीय समीकरणों का विशेष रूपसे ध्यान रखा गया है। सभी वरिष्ठ नेताओं को हाईकमान ने तालमेल संग आगामीचुनाव के लिए कमर कसते हुए आगे बढ़ने के निर्देश भी दे दिए हैं। दरअसल, पंजाब में दो चुनावी सर्वे करवाए गए थे। एक सर्वे हाईकमान ने करवायाथा और दूसरा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने। हाईकमान के सर्वे मेंप्रदेशाध्यक्ष बदले जाने की सिफारिश की गई थी जबकि पंजाब कांग्रेस के सर्वेमें मौजूदा अध्यक्ष वड़िंग के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने की बात कही गई थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी नेइन दोनों सर्वाें पर पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से चर्चा की थी, जिस पर बघेलने हाईकमान को यह राय थी कि चूकि चुनाव के लिए समय कम है, ऐसे में नेतृत्वन बदला जाए बल्कि मौजूदा अध्यक्ष के साथ कार्यवाहक प्रधान की व्यवस्था करदी जाए। इस पर गौर करते हुए हाईकमान ने अब एक के बजाय तीन कार्यवाहक प्रधानफील्ड में उतारने का फैसला लिया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि तीन कार्यवाहक प्रधान इसलिए लगाए गए हैं ताकिप्रदेश में करीब 37 प्रतिशत एससी आबादी (सिख-हिंदू) और 20 प्रतिशत से अधिकबीसी आबादी को पार्टी में उनके मजबूत प्रतिनिधित्व का अहसास कराया जा सके।एससी आबादी ज्यादा है, इसलिए दो एससी नेताओं को कार्यवाहक प्रधान बनाया गयाहै। प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जट सिख से ताल्लुक रखते हैं। ये बने कार्यवाहक प्रधान पंजाब के कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह डैनी (बंदाला) को कार्यवाहकप्रधान बनाया है। वह अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं। माझा क्षेत्र केएक प्रमुख दलित चेहरे माने जाते हैं। उनके पिता सुजान सिंह बंदाला भी पंजाबके एक कद्दावर दलित नेता और राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार वेरका को भी कार्यवाहक प्रधान बनाया है।वह विशेष रूप से वाल्मीकि समाज से आते हैं। पंजाब की राजनीति में इस वर्गके एक बड़े और प्रमुख नेता माने जाते हैं। वह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोगके उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। संगत सिंह गिलजियां राहुल गांधी के नजदीकी माने जाते हैं। वह पिछड़ वर्गके अंतर्गत आने वाले लबाना समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वह पंजाब कांग्रेसके कार्यकारी अध्यक्ष और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।वह माझा/दोआबा क्षेत्र में लबाना समुदाय के एक प्रमुख राजनीतिक चेहरे माने जाते हैं। चन्नी, रंधावा, सिंगला और अमर सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस हाईकमान ने चुनावी तैयारियों से संबंधित कमेटियों का गठन कर दियाहै। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को प्रचार कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कियागया है। इसी तरह विजय इंदर सिंगला को चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का,पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को कोर कमेटी और डॉ. अमर सिंह कोमेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। विधायक सुखपाल सिंह खैरा,विधायक राणा गुरजीत सिंह व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी को प्रचार कमेटी का सहअध्यक्ष, ओपी सोनी, रजिया सुल्ताना, कुलजीत सिंह नागरा, अंगद सिंह सैनी वभरत भूषण आशु को चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का सह अध्यक्ष व गुरजीतसिंह ओजला, विधायक परगट सिंह, हरदयाल सिंह कंबोज और सुखबिंदर सिंह सरकारियाको मेनिफेस्टो कमेटी का सह अध्यक्ष नियुक्त किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 01:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अटकलों पर विराम: बघेल के फॉर्मूले पर मुहर, हाईकमान ने वड़िंग के साथ लगाए 3 कार्यवाहक प्रधान; तालमेल का फरमान #CityStates #Chandigarh #PunjabPoliticsNews #SubahSamachar