Sonipat News: दूषित पानी ड्रेन में छोड़े जाने से बड़वासनी के ग्रामीण खफा

सोनीपत। गांव बाघडू के ग्रामीणों पर दूषित पानी ड्रेन में छोड़े जाने का आरोप लगा गांव बड़वासनी के ग्रामीण बुधवार को लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त को शिकायत देकर मामले की जांच करने के साथ उचित कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण दलबीर सिंह, महेश, मुकेश, विजय ने आरोप लगाया कि बाघडू ग्राम पंचायत की ओर से दूषित पानी बड़वासनी की ड्रेन में छोड़ा जा रहा है। ड्रेन खेतों में भरने वाला पानी निकालने के लिए बनाई गई है। गांव बाघडू से पानी के लिए उनके गांव की ड्रेन तक सीवर लाइन दबाई जा रही है। बताया कि अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। उपायुक्त से मांग है कि इस मामले में जल्द संज्ञान लिया जाए। जांच करने के साथ ही बाघडू ग्राम पंचायत की ओर से किए जा रहे कार्य को रुकवाया जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: दूषित पानी ड्रेन में छोड़े जाने से बड़वासनी के ग्रामीण खफा #BadwasniVillagersUpsetOverReleaseOfContaminatedWaterIntoDrain #SubahSamachar