विवाद के बाद टटीरी फिर से गाना लेकर आएंगे बादशाह, कब रिलीज होगा सॉन्ग? हरियाणा वालों को दिया खास संदेश

रैपर बादशाह के गाने टटीरी के विवादित बोल के कारण विवाद खड़ा हो गया। गाने पर महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगा। मामला महिला आयोग तक पहुंचा, बादशाह ने माफी मांगी। शुक्रवार को रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टटीरी फिर से गाने की घोषणा की है। जल्द ही यह गाना रिलीज होगा। यह जानकारी देने के साथ ही बादशाह ने हरियाणा वालों के नाम एक खास संदेश भी लिखा है। बादशाह ने अपमानजनक भाषा को गाने से हटा दिया शुक्रवार को अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बादशाह ने लिखा, मेरे हरियाणा के लोगों और दुनिया भर में जुड़े सभी साथियों। पिछले कुछ हफ्तों में हमने अपने गीत टटीरी को लेकर सरकारी अधिकारियों, महिला आयोग, समाजसेवियों और हमारी संस्कृति की परवाह करने वालो कई लोगों को सुना है। उसी के आधार पर हमने जरूरी बदलाव किए हैं, जो भी हिस्सा अपमानजनक माना गया, उसे हटा दिया है। View this post on Instagram A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 19:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विवाद के बाद टटीरी फिर से गाना लेकर आएंगे बादशाह, कब रिलीज होगा सॉन्ग? हरियाणा वालों को दिया खास संदेश #Bollywood #National #Badshah #BadshahAnnouncesTateereePhirSeSong #TateereePhirSeSongAndVideo #TateereeSongControversy #SubahSamachar