PSL जीतते ही बाबर आजम गरजे: तीनों फॉर्मेट खेलने को लेकर किया बड़ा एलान, मीडिया से क्यों कहा- टेंशन न लें?
पाकिस्तान क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने PSL 2026 जीतने के बाद अपने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे पूछा गया कि क्या अब वह किसी एक फॉर्मेट पर ज्यादा ध्यान देंगे, तो बाबर ने बीच में ही जवाब देते हुए कहा, 'टेंशन न लें, मैं तीनों फॉर्मेट खेलूंगा।' बाबर की कप्तानी में पेशावर जाल्मी ने पीएसएल का दूसरा खिताब जीता। हालांकि फाइनल में बाबर गोल्डन डक पर आउट हो गए, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 08:24 IST
PSL जीतते ही बाबर आजम गरजे: तीनों फॉर्मेट खेलने को लेकर किया बड़ा एलान, मीडिया से क्यों कहा- टेंशन न लें? #CricketNews #Cricket #International #Sports #Ipl2026 #Psl2026 #SubahSamachar
