Azamgarh News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले; मीडिया सेल में भी बदलाव

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिले में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से 15 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। निजामाबाद थाने में छापा मारने के दौरान दरवाजा तोड़ने की घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक हीरेंद्र प्रताप सिंह को हटाकर मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिधारी थाने पर तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को निजामाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया सेल के प्रभारी रहे राजीव कुमार मिश्रा को सिधारी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसपी द्वारा जारी सूची के अनुसार विशेष चोरी अनावरण टीम के प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी को गंभीरपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। गंभीरपुर के प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह को मेहनाजपुर, जबकि मेहनाजपुर के प्रभारी मनीष पाल को एसपी का पीआरओ नियुक्त किया गया है। पीआरओ विनय कुमार सिंह को जीयनपुर थाने की कमान सौंपी गई है। जीयनपुर के प्रभारी राजकुमार सिंह को साइबर थाने का प्रभारी बनाया गया है। कंधरापुर में तैनात अनुराग कुमार को महाराजगंज, जबकि महाराजगंज के केदारनाथ मौर्य को कंधरापुर भेजा गया है। बिलरियागंज के प्रभारी सुनील कुमार दुबे को रौनापार, रौनापार के मंतोष सिंह को अहरौला और अहरौला के प्रभारी अमित कुमार मिश्रा को बिलरियागंज की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर थाने के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को फूलपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि फूलपुर के प्रभारी सच्चिदानंद यादव को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 11:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Azamgarh News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले; मीडिया सेल में भी बदलाव #CityStates #Azamgarh #Varanasi #AzamgarhNews #AzamgarhPoliceTransfer #UpPolice #SubahSamachar