आजमगढ़: झगड़ा सुलझाना पड़ा भारी, घर से बुलाकर युवक को मारी गोली; पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
शहर कोतवाली क्षेत्र के ककरहटा गांव के पास बीतीरात मेले में हुए विवाद के बाद एक युवक को गोली मार दी गई। गोली ककरहटा गांव निवासी निखिल यादव (18) की दाहिनी जांघ में लगी। फायरिंग में घायल युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता इंद्रदेव यादव ने गांव के पास रहने वाले सौरभ यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। इंद्रदेव यादव के मुताबिक, उनका बेटा 27 अक्तूबर को गांव के पास लगे मेले में गया था। वहां सौरभ यादव और मोजरापुर निवासी अजीत यादव के बीच गाली-गलौज हो रही थी। निखिल ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करा दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर सौरभ उससे रंजिश रखने लगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 08:24 IST
आजमगढ़: झगड़ा सुलझाना पड़ा भारी, घर से बुलाकर युवक को मारी गोली; पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज #CityStates #Crime #Varanasi #Azamgarh #FairDispute #ShootingIncident #YouthInjured #Gunfire #BulletInjury #RightThighInjury #SubahSamachar
