आजमगढ़: ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत; हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा
आजमगढ़ में रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ हाईवे किनारे स्थित एक निजी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे प्रसव के लिए पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 06:15 IST
आजमगढ़: ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत; हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा #CityStates #Crime #Varanasi #Azamgarh #NewbornDeath #SurgeryDelay #Hospital #FamilyProtest #PoliceInvestigation #Postmortem #SubahSamachar
