UP: अब फायर सेफ्टी मानकों पर घिरी आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी, सात दिन में मांगे दस्तावेज, जारी किया गया नोटिस
सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी अब फायर सेफ्टी मानकों को लेकर घिर गई है। यूनिवर्सिटी के 22 भवनों में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी मिलने पर अग्निशमन विभाग ने नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर भवनों के अभिलेख मांगे हैं। जवाब न मिलने पर विभाग ने विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। आयकर विभाग की सख्ती के बाद अब प्रशासन ने जौहर यूनिवर्सिटी पर शिकंजा कसा है। पिछले दिनों रामपुर विकास प्राधिकरण ने मानचित्र स्वीकृत न होने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी किया था। इसके बाद 29 जून और एक जुलाई को फायर विभाग की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर का संयुक्त अग्नि सुरक्षा ऑडिट और भौतिक निरीक्षण किया। जांच में कई कमियां मिलने पर विभाग ने नोटिस जारी कर सभी कमियों को दूर करने, आवश्यक फायर सेफ्टी सिस्टम, आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुरूप स्थापित कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने सभी भवनों की ड्राइंग संबंधी दस्तावेज भी सात दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 04:31 IST
UP: अब फायर सेफ्टी मानकों पर घिरी आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी, सात दिन में मांगे दस्तावेज, जारी किया गया नोटिस #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #Rampur #JauharUniversity #AzamKhan #RampurFireDepartment #SafetyAudit #AzamKhanNotice #UpNews #Rda #SubahSamachar
