अयोध्या में चढ़ावा विवाद: अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने चंपत राय से की बंद कमरे में चर्चा, साधु-संत भी पहुंचे

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय इन दिनों रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र भवन में रह रहे हैं। चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच रविवार को राम मंदिर के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, चंपत राय फिलहाल केवल कुछ विशिष्ट व्यक्तियों, संगठन के पदाधिकारियों और अपने करीबी समर्थकों से ही मुलाकात कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - "राममंदिर आरएसएस कार्यालय है" शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान, लोगों से गौरक्षा की अपील की ये भी पढ़ें - म्यूल खाते का संचालन करने वाले नौ जालसाज गिरफ्तार, चीन से जुड़ रहे तार, छह करोड़ का किया खेल रविवार को सेना के एक कर्नल भी उनसे मिलने तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचे। इसके अलावा झांसी से आए कुछ समर्थकों ने भी उनसे भेंट की। विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय पदाधिकारियों ने भी चंपत राय से बंद कमरे में चर्चा की। मुलाकात के दौरान चढ़ावा चोरी प्रकरण सहित विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। रामनगरी के संतों का एक प्रतिनिधिमंडल भी शनिवार को तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचा और चंपत राय से बंद कमरे में मुलाकात की। संतों ने कहा कि चंपत राय चढ़ावा चोरी प्रकरण में निर्दोष हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय सभी आगंतुकों से यही कह रहे हैं कि वह विशेष जांच दल की अंतिम रिपोर्ट आने तक इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं देंगे। उनका कहना है कि अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वह अपना पक्ष विस्तार से समाज और मीडिया के सामने रखेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 17:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अयोध्या में चढ़ावा विवाद: अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने चंपत राय से की बंद कमरे में चर्चा, साधु-संत भी पहुंचे #CityStates #Ayodhya #UttarPradesh #AyodhyaNews #UpNews #RamTempleTrust #SubahSamachar