अवैध निर्माण पर शिकंजा: आवासीय भूखंड पर बने अस्पताल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, छह संपत्तियां की गईं सील

सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद आवास विकास परिषद का बुलडोजर बुधवार को कमला नगर में आवासीय भूखंडों पर खड़े व्यावसायिक एवं अवैध निर्माणों पर चला। सीताराम हार्टकेयर एंड मैटरनिटी सेंटर में मरीज भर्ती थे। इसे खाली करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। छह अवैध निर्माण सील किए हैं। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की टीम बुधवार दोपहर 12 बजे भारी पुलिस बल के साथ अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए पहुंची। आवासीय नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली छह संपत्तियों को मौके पर ही सील कर दिया। अभियान के दौरान प्रवर्तन दल जब संपत्ति संख्या डी/242 पर पहुंचा, तो वहां आवासीय भूखंड पर सीताराम हार्टकेयर एंड मैटरनिटी सेंटर संचालित पाया गया। परिषद ने इसे पूरी तरह अवैध माना, लेकिन अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों की स्थिति को देखते हुए विभाग ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने भवन स्वामी डॉ. राजीव मंगल एवं डॉ. अनीता मंगल को कड़ी चेतावनी देते हुए 48 घंटे का समय दिया है। चेताया है कि यदि दो दिन में अस्पताल खाली नहीं किया गया, तो विभाग बिना किसी नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई करेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अवैध निर्माण पर शिकंजा: आवासीय भूखंड पर बने अस्पताल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, छह संपत्तियां की गईं सील #CityStates #Agra #AwasVikasParishad #AgraNews #SubahSamachar