Una News: आंगनबाड़ी केंद्र अंब-5 में पोषाहार पर किया जागरूक

अंब(ऊना)। बाल विकास परियोजना कार्यालय अंब में आंगनबाड़ी केंद्र अंब-5 देवी मंदिर परिसर में समर मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नगर परिषद अंब की अध्यक्ष अनुसूया रानी ने किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक कुलविंद्र सैनी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका कुमारी, महेश, नीलम, सपना, प्रियंका, संतोष और आशा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। पर्यवेक्षक कुलविंद्र सैनी ने कहा कि समर मेला प्रदेश के हर कोने में मनाया जा रहा है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों का वजन और पंजीकरण करने के साथ-साथ उपस्थित अभिभावकों को उचित पोषाहार के प्रति जागरूक किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 23:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: आंगनबाड़ी केंद्र अंब-5 में पोषाहार पर किया जागरूक #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar