Jind News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

जींद। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जुलानी उप स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव जलालपुर कलां में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को डेंगू की बीमारी के कारण, लक्षण और इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था।स्वास्थ्य कर्मी पवन श्योकंद और पूनम रानी ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज एजिप्टी मच्छर साफ और रुके पानी में पनपता है, जो मुख्य रूप से दिन के समय काटता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के कूलर, गमले, फ्रिज ट्रे, पुराने टायरों और पानी की टंकियों में पानी जमा न होने दें और इनकी नियमित सफाई करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 16, 2026, 20:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली जागरूकता रैली #AwarenessRallyHeldOnNationalDengueDay #SubahSamachar