Gurugram News: मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत किया जागरूक

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से सदर बाजार सब्जी मंडी में मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों को स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति प्रेरित करना था। इस अवसर पर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी, बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्षा प्रिंका यादव, वार्ड-27 के सह सफाई निरीक्षक अनुज व कुमारी पायल ने दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की और कचरा जलाने जैसी गतिविधियों से होने वाले वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। वहीं, गुड़गांव गांव की संस्था में बच्चों को कचरा प्रबंधन सिखाया गया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 19:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत किया जागरूक #AwarenessCreatedUnderMissionPollutionFreeGurugram #SubahSamachar