Haridwar News: रस्साकशी में अवधेश की टीम, दौड़ में जग्गू गढ़तिया प्रथम
- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दो दिवसीय खेल महोत्सव की हुई शुरुआत- शैलदीदी ने खेल भावना से सभी कराया संकल्पित उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहींमाई सिटी रिपोर्टरहरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके तमाम प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं, संस्था के डॉ. चिन्मय पंड्या के प्रतियोगिता का नेतृत्व में किया। बुधवार को प्रतियोगिताओं की शुरुआत शांतिकुंज की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने की। प्रतियोगिता में वालीबॉल मुकाबले में डॉ. पण्ड्या ने टीम को निर्णायक जीत दिलाई। रस्साकशी प्रतियोगिता में अवधेश पांडेय की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं, 400 मीटर दौड़ में जग्गू गढ़तिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान देश के विभिन्न राज्यों के कमेंटेटर ने हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, भोजपुरी, तमिल आदि भाषाओं में कमेंट्री की। मौके पर प्रमुख शैफाली पण्ड्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 19:51 IST
Haridwar News: रस्साकशी में अवधेश की टीम, दौड़ में जग्गू गढ़तिया प्रथम #Awadhesh'sTeamWonTheTug-of-war #AndJagguGadhtiyaWonTheRace #SubahSamachar
