एवेंजर्स एंडगेम एनकोर: डूम्सडे से कैसे जुड़ी है फिल्म? री-रिलीज में मिलेगा मेगा हिंट, क्यों देखना जरूरी?
मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी करने जा रही है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म के सात साल बाद मार्वल इसे 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' के नाम से दोबारा रिलीज कर रहा है। आइए जानते हैं फिल्म में क्या खास होने वाला है। पिछली बार थानोस से हुई थी लड़ाई 'एवेंजर्स: एंडगेम' पहली बार 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रॉबर्ट डॉनी जुनियर, क्रिस इवांस, मार्क रुफ्फालो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कार्लेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, डॉन चीडल, पॉल रुड, ब्री लार्सन, कैरेन गिलान, दानाई गुरिरा, बेनेडिक्ट वोंग, ग्वेनेथ पाल्ट्रो और जोश ब्रोलिन नजर आए थे। इसका मतलब फिल्म में सभी एवेंजर्स नजर आए थे , जिन्होंने थानोस से लड़ाई कर एक बार फिर ब्रह्मांड को बचाया था। 2019 में इसने दुनियाभर में करीब 2.79 अरब डॉलर की कमाई की थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब ये फिर से री-रिलीज हो रही है और फैंस में एक बार फिर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 23, 2026, 19:39 IST
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर: डूम्सडे से कैसे जुड़ी है फिल्म? री-रिलीज में मिलेगा मेगा हिंट, क्यों देखना जरूरी? #Hollywood #Entertainment #National #AvengersDoomsday #AvengersEndgame #AvengersEndgameEncore #AvengersDoomsdayCast #AvengersDoomsdayReleaseDate #AvengersEndgameEncoreReleaseDateInIndia #AvengersEndgameEncoreReleaseDate #AvengersEndgameReRelease #SubahSamachar
