Delhi NCR News: ऑटो-टैक्सी चालकों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। परिवहन विभाग में समस्याओं की सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए ऑटो-टैक्सी चालकों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। इससे पहले सोमवार को परिवहन विभाग के मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया गया था। यह प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ से जुड़े चालक संगठनों के नेतृत्व में किया गया। चालकों ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके लंबित मामलों का समाधान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिस कारण उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा। चालकों ने आरोप लगाया कि उनके कल्याण के लिए बोर्ड गठन की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ है। दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महामंत्री राजेंद्र सोनी ने कहा कि यदि 26 अप्रैल तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो चालक 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 18:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: ऑटो-टैक्सी चालकों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी #Auto-taxiDriversThreatenHungerStrike #SubahSamachar