सिपाही भर्ती: परीक्षा देने जा रही युवतियों के साथ की गंदी हरकत, पुलिस की गोली लगी तो निकल गई सारी हवस

राजधानी लखनऊ से सिपाही भर्ती परीक्षा देने रायबरेली जा रहीं दो युवतियों को सोमवार तड़के ऑटो चालक हसीब सुनसान जगह पर ले गया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने एक युवती को बाल पकड़कर पीटा। शोर मचाने पर राहगीर मदद के लिए दौड़ा तो आरोपी भाग निकला। बताया गया कि आरोपी हसीब मूल रूप से हरदोई के कछौना का रहने वाला है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की। देर रात पता चला कि आरोपी पारा थाना क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा के पास मौजूद है। पुलिस पहुंची और मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 06:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सिपाही भर्ती: परीक्षा देने जा रही युवतियों के साथ की गंदी हरकत, पुलिस की गोली लगी तो निकल गई सारी हवस #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowMolestationCase #AutoDriverArrested #FemaleCandidatesHarassed #SubahSamachar