Noida News: ग्रेनो के नौ सरकारी विद्यालयों को संवारेगा प्राधिकरण
माई सिटी रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के खानपुर, गिरधरपुर, सिरसा, बिरौंडी, बिरौंडा समेत नौ गांवों में स्थित सरकारी विद्यालयों को संवारने का काम प्राधिकरण करेगा। करीब पांच करोड़ रुपये इस काम पर खर्च किए जाने हैं। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के मुताबिक कायाकल्प योजना के तहत सरकारी विद्यालयों के सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं,ताकि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे में भी अच्छे माहौल में पढ़ाई कर सकें। वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि बिरौंडी, बिरौंडा, खानपुर, गिरधरपुर, घंघौला, सिरसा, चूहड़पुर खादर, सलेमपुर गुर्जर व बल्ला की मढैया आदि गांवों में स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे। इन विद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कमरे, भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई, फर्नीचर, शुद्ध व स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ सिस्टम, हैंडंपप आदि कार्य कराए जाने हैं। सुरक्षा के लिए जरूरत होने पर बाउंड्रीवाल का सुधार भी किया जाएगा। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 17:48 IST
Noida News: ग्रेनो के नौ सरकारी विद्यालयों को संवारेगा प्राधिकरण #AuthorityToImproveNineGovernmentSchoolsInGreaterNoida #SubahSamachar
