AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया की जीत से शुरुआत, आयरलैंड की लगातार दूसरी हार; एलिस और जाम्पा ने चार-चार विकेट झटके
ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हरा दिया। बुधवार को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम 16.5 ओवर में सिर्फ 115 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए जॉर्ज डॉकरेल ने सर्वाधिक 41 रनों की पारी खेली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जाम्पा ने 4-4 विकेट लिए जबकि मैथ्यू कुनेहमेन ने एक सफलता अपने नाम की। टी20 विश्व कप में अपनी पहली जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। वहीं, आयरलैंड लगातार दो मैचों में हार के साथ चौथे स्थान पर है। उनका नेट रन रेट -2.175 है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 15:44 IST
AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया की जीत से शुरुआत, आयरलैंड की लगातार दूसरी हार; एलिस और जाम्पा ने चार-चार विकेट झटके #CricketNews #National #AusVsIre #AusVsIreHighlights #T20WorldCup #AustraliaVsIreland #T20WorldCup2026 #SubahSamachar
