औरैया: नानी के घर आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के कुंवरदेवपुर गांव में नानी के घर आए 20 वर्षीय युवक ने बुधवार रात को फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीतमल थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी ऋषभ पुत्र सर्वेश कुमार चार दिन पहले अयाना थाना क्षेत्र के कुंवरदेवपुर गांव में नानी रेशमा देवी के घर आया था। चचेरे नाना सर्वेश ने बताया कि वह अपनी बेटी जूली की शादी में शामिल होने चिचौली में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में गए थे। घर पर रेशमा देवी अकेली थीं। शाम को वह घर लौटे तो ऋषभ नहीं मिला। इस पर परिजनों ने आसपास के खेतों में तलाश शुरू की। इसी दौरान अयोध्या प्रसाद के खेत में आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे ऋषभ का शव लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। अनहोनी पर मां सोनी देवी, भाई हिमांशु, बहन दिव्यांशी व परिजन रोने लगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 11:21 IST
औरैया: नानी के घर आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी ये बात #CityStates #Crime #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar
