Auraiya Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, पति और दोनों मासूम सुरक्षित, ओवरटेक के दौरान हादसा
औरैया जिले के अटसू कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और दोनों मासूम बच्चे सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, श्याम नगर अटसू निवासी मोहिनी पोरवाल (27) पत्नी विशाल पोरवाल मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने पति विशाल पोरवाल तथा पांच वर्षीय जुड़वां पुत्रों लव और कुश के साथ स्कूटी से कान्हा इंटरनेशनल अकादमी, अजीतमल बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 06:21 IST
Auraiya Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, पति और दोनों मासूम सुरक्षित, ओवरटेक के दौरान हादसा #CityStates #Auraiya #Kanpur #UttarPradesh #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar
