Auraiya: घर में एलपीजी सिलेंडर बना आग का गोला; पुलिस की जांबाजी से टला बड़ा हादसा, सुरक्षित बचे परिजन
औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सूखमपुर में रविवार को एक घर में रखे घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रामलाल कैथवार पुत्र दुर्जन लाल कैथवार के घर पर रखे घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामवासी अंकित तिवारी ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सहायल थाना और दिबियापुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से सूझबूझ दिखाते हुए गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया। http:// किसी प्रकार की जनहानि नहीं गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या आपातकालीन सेवा को सूचना दें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 13:31 IST
Auraiya: घर में एलपीजी सिलेंडर बना आग का गोला; पुलिस की जांबाजी से टला बड़ा हादसा, सुरक्षित बचे परिजन #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar
