Auraiya: निर्माणाधीन सड़क के बीच से गुजरी पूर्व मंत्री की कार, लोग बोले- रसूख या मनमानी? अधिकारियों की चुप्पी

औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र में एरवाकटरा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर खास में लोक निर्माण विभाग द्वारा आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान सपा के एक पूर्व मंत्री की कार कथित तौर पर निर्माणाधीन सड़क के बीच से गुजरती नजर आई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। http:// लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य जारी होने के बावजूद इस तरह वाहन निकालना नियमों की अनदेखी है। बताया जा रहा है कि यह आरसीसी सड़क पीडब्ल्यूडी की विशेष कार्य योजना के तहत बनाई जा रही है। ऐसे में निर्माणाधीन सड़क पर पूर्व मंत्री की कार निकलने का मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 10:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Auraiya: निर्माणाधीन सड़क के बीच से गुजरी पूर्व मंत्री की कार, लोग बोले- रसूख या मनमानी? अधिकारियों की चुप्पी #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar