Auraiya: पत्नी से झगड़े के बाद नशे में धुत युवक कुएं में कूदा, पुलिस-दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाला बाहर
औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरुहोलिया की मड़ैया में शनिवार दोपहर हड़कंप मच गया, जब पत्नी से विवाद के बाद नशे में धुत एक युवक ने गांव के कुएं में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। गांव जरुहोलिया की मड़ैया निवासी उदयवीर (32) शुक्रवार शाम पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर उदयवीर ने शराब के नशे में गांव के कुएं में छलांग लगा दी। शोर मचते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 06:59 IST
Auraiya: पत्नी से झगड़े के बाद नशे में धुत युवक कुएं में कूदा, पुलिस-दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाला बाहर #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar
