औरैया: कंसुआ बंबा व पांडु नदी पुल की बाउंड्रीवाल टूटी, न संकेतक बोर्ड और न ब्रेकर, जेई बोलीं- जल्द बनेगी दीवार
औरैया जिले में विकासखंड बिधूना के गांव बराहर के पास स्थित कंसुआ बंबा और पांडु नदी के पुल की बाउंड्रीवाल कई महीनों से टूटी पड़ी है। दोनों पुलों पर सुरक्षा के इंतजाम न होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। इन पुलों से रोजाना सैकड़ों राहगीर और वाहन चालक गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए न तो संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सड़क पर ब्रेकर बनाए गए हैं। कंसुआ बंबा की पुलिया के दोनों ओर तीव्र मोड़ हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। पुलिया की बाउंड्रीवाल टूटी होने से वाहन चालकों के लिए जोखिम और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी कई बार मवेशी और वाहन बंबे व पांडु नदी में गिर चुके हैं। कंसुआ बंबा के नीचे से पांडु नदी निकली हुई है। नदी पर बने पुल की बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 11:21 IST
औरैया: कंसुआ बंबा व पांडु नदी पुल की बाउंड्रीवाल टूटी, न संकेतक बोर्ड और न ब्रेकर, जेई बोलीं- जल्द बनेगी दीवार #CityStates #Kanpur #Auraiya #KanpurNews #AuraiyaNews #BelaBambaCanalBridge #PanduRiverBridgeInAuraiya #IrrigationDepartmentAuraiya #JeMeghaTiwari #CivicIssuesInAuraiya #SubahSamachar
