Auraiya: रिश्तेदारी में आये युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
अछल्दा कस्बा के मुहम्मदाबाद रोड़ स्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर के सामने किराए के मकान पर रूबी देवी पत्नी सोंनप्रकाश के रिश्तेदारी में मामा का लड़का भूरे ने संदिग्ध परिस्थितियों में दरवाजे के रोशनदान के कुंडे में दुप्पटे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना रूबी देवी ने डायल 112 व थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज ब्रजकिशोर व उपनिरीक्षक राशिद खान व डायल 112 ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम को सूचना दी गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे सीओ व थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने फॉरेंसिक टीम की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। रूबी देवी ने बताया कि मंगलवार शाम भूरे होली के त्योहार के लिए आये थे। बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे वह किचन में खाना बनाने गई थी तभी भूरे ने कमरे का दरवाजा बन्द कर आत्महत्या कर ली। मेरे पति सोंनप्रकाश गांव भैसोल में रहकर खेती बाड़ी का कार्य करते हैं। थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 14:37 IST
Auraiya: रिश्तेदारी में आये युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Auraiya #Kanpur #AuraiyaNews #UpNews #SubahSamachar
