UP: भाभी ने तय कराई ननद की शादी, इसलिए बढ़ी नफरत; बुआ ने परिवार को बेहोश कर भतीजी को पानी में डुबोकर मार डाला

मुजफ्फरनगर के शाहपुर के गांव बसी कलां में भाभी फिरदौस की ओर से रोजाना की जा रही टोका-टाकी ने ननद माना को नफरत से भर दिया। भाभी के परिवार के खात्मे की एक महीने तक साजिश रचती रही। चाय में नींद की गोलियों से परिवार नशे में सो गया तो सबसे पहले भाभी की लाडली इसरा को निशाना बनाया। पेट पर चाकू का वार होते ही फिरदौस पहले चीखी लेकिन इसके बाद बेहोश हो गई। यही वजह है कि वह हमलावर के बारे में नहीं बता सकी। मां के पास सो रहे तीनों बच्चे भी मामूली घायल हुए। शोर-शराबे के बीच इसरा नहीं मिली तो अपहरण का शोर मचा। पुलिस को बरगलाने के लिए आरोपी ने बेसुध होने का नाटक रचा लेकिन खुद को बचा नहीं सकी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 08:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: भाभी ने तय कराई ननद की शादी, इसलिए बढ़ी नफरत; बुआ ने परिवार को बेहोश कर भतीजी को पानी में डुबोकर मार डाला #CityStates #Meerut #Muzaffarnagar #UttarPradesh #MuzaffarnagarMurder #SubahSamachar