रोडवेज बस में दो को कुचला: गाजियाबाद में शादी समारोह में जा रहीं मौसी-भांजी को बस ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोहन नगर क्षेत्र में साहिबाबाद डिपो के पास जीटी रोड को पार कर रहीं मौसी-भांजी को रोडवेज बस ने गुरुवार शाम टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने घायल दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित कत्तर मार्केट की रहने वाली सर्वेश (45) को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके साथ बस की चपेट में आई उनकी भांजी दिल्ली के ही करन विहार स्थित बी 355 मकान में रहने वाली खुशी (12) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए साहिबाबाद आई थीं। फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल न कर पैदल ही सड़क को पार करते समय बस की चपेट में आ गईं। दोनों के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 14:57 IST
रोडवेज बस में दो को कुचला: गाजियाबाद में शादी समारोह में जा रहीं मौसी-भांजी को बस ने मारी टक्कर, दोनों की मौत #CityStates #Ghaziabad #CrimeNews #UpPolice #Accident #UpRoadways #SubahSamachar
