Audi RS 5 PHEV: ऑडी आरएस 5 पीएचईवी का ग्लोबल डेब्यू, क्या भारत में होगी लॉन्च?

जर्मन लग्जरी कार निर्माता Audi (ऑडी) ने अपनी नई RS 5 को ग्लोबल स्तर पर पेश कर दिया है। यह मॉडल Audi Sport (ऑडी स्पोर्ट) के लिए एक अहम मोड़ है, क्योंकि यह ब्रांड की पहली हाई-परफॉर्मेंस प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) कार है।RS का मतलब जर्मन शब्द 'Renn Sport'से है, जिसका अर्थ होता है रेसिंग स्पोर्ट। Audi RS 5 का पावरट्रेन कितना दमदार है नई Audi RS 5 में परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता का संतुलन देखने को मिलता है। इसमें दिया गया है: 2.9-लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन, जो 502.9 bhp की ताकत देता है इसके साथ जुड़ी इलेक्ट्रिक मोटर, जो 174.3 bhp जनरेट करती है दोनों मिलकर कुल 630.2 bhp की पावर और 825 Nm का टॉर्क पैदा करते हैं। इसके अलावा, RS 5 में नयाquattro(क्वाट्ट्रो) ड्राइवट्रेन दिया गया है, जिसमेंडायनैमिक टॉर्क कंट्रोलमौजूद है। यह प्रोडक्शन कार में दुनिया का पहला इलेक्ट्रो-मैकेनिकल टॉर्क वेक्टरिंग सिस्टम बताया जा रहा है, जो रियर व्हील्स के बीच बेहद तेजीसे टॉर्क ट्रांसफर कर सकता है। इससे कॉर्नरिंग और स्टेबिलिटी में बड़ा सुधार होता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Audi RS 5 PHEV: ऑडी आरएस 5 पीएचईवी का ग्लोबल डेब्यू, क्या भारत में होगी लॉन्च? #Automobiles #National #AudiRs5Phev #Audi #Plug-inHybrid #SubahSamachar