Jammu Kashmir: डोडा जेल में कैदी तक मोबाइल पहुंचाने की साजिश नाकाम, पार्सल से बरामद हुए दो फोन

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में स्थित भद्रवाह जिला जेल में बंद एक कैदी तक मोबाइल फोन पहुंचाने की कोशिश को जेल प्रशासन ने नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कैदी के लिए आए एक पार्सल की नियमित जांच के दौरान उसमें से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, यह पार्सल भद्रवाह जिला जेल में बंद एक कैदी के नाम पर आया था, जिसे करीब एक महीने पहले पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था। यह कैदी उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पार्सल दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले से बुक किया गया था। जेल प्रशासन ने मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन पहुंचाने की कोशिश के पीछे किन लोगों का हाथ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 10:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jammu Kashmir: डोडा जेल में कैदी तक मोबाइल पहुंचाने की साजिश नाकाम, पार्सल से बरामद हुए दो फोन #CityStates #Jammu #DodaJailNews #BhaderwahJailMobileRecovery #JammuKashmirJailNews #DodaDistrictJail #MobileSmugglingInJail #PsaInmateJammuKashmir #BhaderwahJailParcelChecking #PulwamaParcelCase #BandiporaHajinInmate #JammuKashmirCrimeNews #SubahSamachar